दुद्धी : शांति समिति की बैठक:इस दीपावली जुआरियों की खैर नहीं, सीओ

श्याम अग्रहरि

दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत पुरानी कोतवाली/महिला थाना/चौकी दुद्धी में बैठक सम्पन्न
दुद्धी/सोनभद्र:महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ त्यौहार के दृष्टिगत तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई|बैठक के दौरान संभ्रांतजनों ने बीते वर्षों दीपावली व धनरेस के दौरान घटित घटनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही छठ पूजा के कार्यक्रम के बारे में बताया।बैठक के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि धनतेरस के दिन ज्वेलरी दुकानदार सचेत हो कर दुकानदारी करे।दीपावली में कोई जुआ न खेले, पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।बगैर अनुमति पटाखे की दुकान लगी तो विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं होगी।
इस दौरान प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि,अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ,रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,सदर कल्लन खा,पूर्व चेयर मैन कमल कानू जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,सुमित सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय ,संतोष जायसवाल व सैफुल्लाह कस्बा इंचार्ज संजय सिंह आदि उपस्थित रहे|