श्याम अग्रहरि
दुद्धी/स्थानीय पी डब्लयू डी गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गोड ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोन ब्लाक क्षेत्र के करहीया व बोधाडीह गाव में शिक्षा, स्वास्थ्य व विद्युत सहित धर्मांतरण की प्रमुख समस्याये बुधवार को गाव में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया।विद्युत विभाग की लापरवाही से गाव की जनता को बिना विद्युत सप्लाई के बिल धमाया जा रहा है वहीं स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य इलाज के लिए गाव से करीब 25 किमी दूर दुद्धी सीएचसी उबर खाबर सड़कों से होकर जाना पड़ता है कभी-कभी गंभीर स्थिति में मरीजों की जान भी चली जाती है इसको लेकर स्थानीय स्तर पर एक केंद्र खोलने की बात कही। गांव के बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार के लिए कन्या इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की बात कही सिंचाई विभाग की टूटी हुई बंदी की मरम्मत ना होने से यहां के स्थानीय किसानों को सिंचाई करने में असुविधा होती है जिससे उनका कृषि कार्य प्रभावित होता है लिहाजा खंड विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता कर वहां की थी टूटी हुई बंदी का मरम्मत कराने की बात कही साथ ही उन्होंने प्रचार प्रसार कराकर शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने की बात कही। इन क्षेत्रों में बीते दिनों धर्मांतरण व्यापक पैमाने पर कराई गई जिसमें आदिवासी समाज के लोगों को उनके संस्कृति के विरुद्ध धर्म परिवर्तन पर विवश किया गया उन्होंने कहा कि इस धर्मांतरण में सम्मिलित लोगों को क्षेत्राधिकारी दुद्धी चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें विधायक ने कहा की धर्मांतरण करना उनका मौलिक अधिकार है लेकिन वह कभी भी एक ही धर्म के योजनाओं का लाभ ले दोनों लाभ लेना उचित नहीं है। इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य मनोज कुमार मिश्रा, रमा शंकर गौड़, कुंदन कुमार, मनीष जायसवाल, कौशलेंद्र सिंह, दीपक कुमार, आशीष कुमार व अभय सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







