दुद्धी/सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गाँव मे मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव पलाश के पेड़ में लटकता देख क्षेत्र में चर्चाएं खूब होने लगी।संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर बिट के इंचार्ज दारोगा संदीप राय मौके पर पहुंचकर शव को फॅंदे से नीचे उतरवाया और शव की पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बताया कि मृतिका सरस्वती देवी (30)पत्नी विनय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मामले की जांच की का रही है।उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया |बता दे कि क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है जो चिंतनीय विषय है |अधिकांश मामलों में देखा जाए तो पारिवारिक तालमेल खराब होना या फिर नशा की सेवन व आर्थिक तंगी कारण माना जाता है ,वहीं एक कारण अवैध सम्बन्ध भी है जिससे तू तू मैं मैं बढ़ जाए रही है और आत्महत्या जैसे कदम उठाए जा रहे है ,एक रिपोर्ट की माने तो पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा इस घटना को अंजाम दे रही है।ऎसी घटनाओं पर बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है गांव गांव में जागरूकता अभियान चला कर लोगो में सकारात्मक ऊर्जा देनी चाहिए जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके|