दुद्धी पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के तहत एक अदद अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 ( वायरल न्यूज़ लाइव )

सोनभद्र
: पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ऑपरेशन पाताल के तहत आज थाना दुद्धी पुलिस द्वारा खजुरी रेलवे स्टेशन के पास से एक नफर अभियुक्त नन्हकू पुत्र रामजी अगरिया, निवासी सुपचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा (12 बोर) मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 संजय सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, आरक्षी सुमित अरोड़ा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, आरक्षी राजीव कुमार मौर्य, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र मौजूद थे।