बीएचयू के तीन सदस्यीय टीम ने रॉक फील डैम की दी तकनीकी जानकारी

बरसात से पूर्व 188 मीटर लंबी रॉक फील डैम के फाउंडेशन को करना है तैयार

मुख्य बांध स्पिलवे की डेक स्लैब की कंकरीटिंग पूरी हुई


दुद्धी/सोनभद्र| कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का अवलोकन करने गुरुवार दोपहर परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद व बीएचयू के प्रोफेसर एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट पी एल एस दीक्षित अमवार पहुंचे। परियोजना के निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान परियोजना के बाई रॉक फिल डैम के निर्माण कार्यों के बाबत तकनीकी जानकारी पर चर्चा की।बताया गया कि परियोजना के बाई रॉक फिल डैम के फाउंडेशन का कार्य शुरू होना है जिसकी लंबाई करीब 188 मीटर है बीएचयू की 3 सदस्य टीम ने रॉक फील डैम के फाउंडेशन की निर्माण व मजबूती को लेकर तकनीकी जानकारी दी बरसात से पूर्व फाउंडेशन के कार्य को पूर्ण करने की आपसी सहमति बनी बताया गया कि बारिश के बाद फाउंडेशन के ऊपर का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा ताकि परियोजना का निर्माण निश्चित समय अवधि तक पूर्ण हो सके।करीब दो महीने से स्पिलवे के 16 गेटों को लगाने के लिए स्लैब पर हो रहे कंकरीटिंग को आज पूर्ण कर लिया गया। अब मुख्य बांध के ऊपर गेट लगने का कार्य शेष रह गया है। इस दौरान इस दौरान बीएचयू के प्रोफ़ेसर डॉक्टर पी वी रांबू ,पी आर मैटी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, सीमांत अग्रवाल अधिशासी अभियंता राम आशीष ,वीर बहादुर ,सैयद मैनुद्दीन ,सहायक अभियंता संजय गुप्ता राजकुमार जायसवाल

त्रिलोकी झा आशुतोष मिश्रा अवर अभियंता श्रवण कुमार सहित कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू पीबी भास्कर सहित दर्जनों अभियंता उपस्थित रहे।