युमंद ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

दुद्धी/ सोनभद्र|ग्राम पंचायत गुलालझरिया में आज युवक मंगल दल के नौजवानों व ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के संयुक्त नेतृत्व में जुलूस निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया तथा पूरे गांव में मतदान हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया|इस दौरान विभिन्न नारों से लिखे हाथों में तख्तियां लिए जागरूकता फैलाई ,सभी को पहले मतदान फिर जलपान,
जो बांटे दारू और नोट उसको कभी ना देंगे वोट,
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,
न जात पर ना धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर,
सरीखे नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा|
इस मौके पर युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज जायसवाल, प्रांजल सिंह,अखिलेश कुमार कुशवाहा,मन्नू सिंह, चंदन सिंह, रमेश सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, शिव शंकर यादव, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, ब्रिजेश सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे|