अमवार में अवैध खनन का आरोपी भेजा गया जेल
दुद्धी/ सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने अमवार से अवैध खनन का आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अमवार निवासी रामलोचन उर्फ कमांडर पुत्र अज्ञात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ,आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व खनन विभाग के तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था वहीं आज ट्रेक्टर स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ,गिरफ्तारी चौकी इंचार्ज सरिमन सोनकर ने अपने हमराहियों के साथ की।







