दुद्धी : PM मोदी की अपील पर फिर एकजुट हुआ देश, रात 9 बजे 9 मिनट तक......पढ़े पूरी ख़बर

कोरोना से जंगः PM मोदी की अपील पर फिर एकजुट हुआ देश, रात 9 बजे 9 मिनट तक जलाए दीये  

दुद्धी,सोनभद्र : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता आज पूरे देश ने दिखा दिया पुरे देश में लोग अपने अपने छतों, बालकनी और घर के बाहर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च व मोबाईल की फ्लैश लाईट जला कर एकजुटता दिखाई । प्रधानमंत्री जी ने स्वयं रात्रि को 9 बजे दिप जलाया

स्थानीय दुद्धी क्षेत्रवासियों ने भी रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद कर अपने अपने घरों में दीप जलाए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपील की थी कि हर देशवासी पांच अप्रैल को रात नौ बजे घरों की बालकनी, छतों या बाहर खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस दौरान लोग अपने घरों की बिजली बंद रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की थी।