दुद्धी : गरीब व असहायों की सेवा से मिलती है खुशी – अनुराग अग्रहरि.....पढ़े पूरी खबर

गरीब व असहायों की सेवा से मिलती है खुशी – अनुराग अग्रहरि
दुद्धी – वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन को देखते हुए उक्त कथन दुद्धी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रैन बसेरा में गंदगी में लथपथ अवस्था में पड़े गरीब असहाय व विकलांग को अनुराग अग्रहरी ने नहला धुला कर साफ वस्त्र पहना कर सेवा करते हुए देखा और वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करके मुझे खुशी मिलती है । बता दे कि एक विकलांग व मानसिक विक्षिप्त युवक है जिसका इस दुनिया मे कोई नही है। और वह रैन बसेरा में एक ही स्थान पर पड़ा रहता है। जिसे अनुराग अग्रहरी ने आज नहला धुला कर साफ वस्त्र पहनाया गया। और जब से लॉक डाउन हुआ तब से उस व्यक्ति के साथ ही साथ दुद्धी कस्बे के कई गरीब असहाय व्यक्तियों को हाथ साबुन से धुला कर तीनों टाइम भोजन भोजन कराया जाता है और साथ ही साथ लोगों को जागरूक भी किया जाता है कि लॉक डाउन का पालन करे और खाना खाने से पहले हाथ हमेशा धोकर ही खाएं और स्वास्थ्य सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल समुदाययिक स्वास्थ्य केन्द्र जाएं।
वही कस्बे में घूमने वाले मवेशियों को भी चारा डाला जाता है । अनुराग अग्रहरी के द्वारा किये जा रहे इस कार्य को लेकर क़स्बे में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।