★जरूररतमन्दों के लिए अनवरत जारी है प्रशासनिक अमला,नगर पंचायत,दुद्धी जन सेवा समिति सहित अन्य संस्था व सामाजिक कार्यकर्ताओं का राहत कार्य
★खाद्यान्न पैकेट, पका भोजन सहित अन्नपूर्णा बैंक में खाद्यान्न व आवश्यक सामग्री करायी जा रही उपलब्धता से राहत कार्य प्रगति पर
दुद्धी-सोनभद्र। वैश्विक महामारी के इस चुनौती पूर्ण घड़ी में एक ओर जहाँ लोग कोरोना से बचाव व सुरक्षा का रास्ता देख रहें हैं वही दूसरी ओर गरीब,असहाय,निराश्रित, मजदूरों सहित अक्षम व्यक्तियों के लिए भरण पोषण की समस्या भी कम नहीं है। आज हर सामाजिक तबका जरूररतमन्दों की मदद के लिए सामने आ रहा है। दुद्धी क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अमला,नगर पंचायत दुद्धी सहित सरकारी व गैर सरकारी व्यक्ति द्वारा जरूररतमन्दों के लिए राहत कार्य अनवरत जारी है।
एक ओर जहां नगर पंचायत दुद्धी लोगों के लिए पका पकाया भोजन उपलब्ध कर रही है तो वहीं प्रशासनिक अमला में दुद्धी पुलिस व तहसील प्रशासन जरूररतमन्दों को आवश्यक राहत सामग्री व खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। दुद्धी जन सेवा समिति के द्वारा अनवरत रूप से पुलिस अन्नपूर्णा बैंक में खाद्यान्न व आवश्यक सामग्री दिया जा रहा है साथ ही दुद्धी जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा एंटीवायरस दवा आर्सेनिक एल्ब की खुराक भी पिलाई जा रही है। आज समिति द्वारा बैंक, नगर पंचायत कार्यालय भवन, प्रशासन कर्मियों सहित आम जनों को भी यह एंटीवायरस दवा की खुराक पिलाई गई।
जरूररतमन्दों की सेवा में आगे बढ़कर राहत कार्य करने में प्रसाद कुँवर हॉस्पिटल से डॉ लवकुश व डॉ हर्षवर्धन आर्य अपने सहयोगियों सहित,व्यापार मण्डल की ओर से सुरेन्द्र होण्डा, रविन्द्र जायसवाल, दिनेश आढ़ती, अक्षयवर नाथ गुप्ता अपने सहयोगियों सहित,पत्रकार बन्धु, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,प्राइवेट विद्यालय सहित बेसिक अध्यापक व प्राइवेट शिक्षक भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दें रहें हैं। इनके द्वारा अनवरत रूप से जरूररतमन्दों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।
व्यक्तिगत रूप से भी सामाजिक कार्यकर्ता इस समय राहत कार्य मे जुटें हैं उनमें पूर्व चेयरमैनपति कमल कानू
रामपाल जौहरी एड,अनुराग अग्रहरि सोनू, अपने सहयोगियों सहित व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन राहत सामग्री,खाद्यान्न,पका भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता जरूररतमन्दों के लिए करायी जा रही है। कोई राहत सामग्री कोतवाली, तहसील में सुपुर्द कर रहें हैं तो कोई जरूररतमन्दों के पास जाकर उन्हें वितरित कर रहें हैं।







