दुद्धी-सोनभद्र।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में स्थित सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस कार्यक्रम में हजारों हजार स्थानीय अन्नदाताओं के साथ कांग्रेसजन जिलाअधिकारी अथवा तहसील प्रभारी महोदय को स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं। उसी क्रम में आज कांग्रेस दुद्धी तहसील परिसर स्थित रामलीला मैदान में एक आम सभा किया । आम सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य वीके मिश्रा ने किया। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य माननीय राजेश द्विवेदी रहे ।सभा का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमाशंकर यादव ने किया ।आम सभा को संबोधित करते हुए वीके मिश्रा ने कहा की गत 6 फरवरी से किसान जन जागरण यात्रा दुद्धी विधानसभा में चल रही हैं ।दुद्धी बभनी एवं म्योरपुर के 180 ग्राम पंचायतों में से अब तक 53 गांवों में जा- जाकर आदिवासियों वनवासियों ग्रामीणों मजदूरों महिलाओं एवं अन्नदाताओं से मिलकर उनके रोजमर्रा के जीवन में आने वाली समस्याओं को सुनने समझने व एक फार्म में उनके हस्ताक्षर द्वारा भरवाने के उपरांत आज हमने 2 दर्जन से अधिक समस्याओं को चिन्हित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपेते हुए किसानों की समस्या अतिशीघ्र निराकरण की मांग किया है।वही दुद्धी को जिला बनाओ और विकास कराओ, समय से पहले किसानों की धान खरीदी बंद होना बिचौलियों द्वारा कालाबाजारी करना, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के हर टोले मजरे गांव पहाड़ व नदियों में खुलेआम माफियाओं द्वारा पत्थर बोल्डर बालू खनन होना। अमवार में किसानों के साथ मुआवजा पैकेज में बरती गई अनियमितता को सुधारना, म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत धरतीडाड़ की विधवा तारावती को शिघ्रात शीघ्र मुआवजा देना, म्योरपुर ब्लाक के रजमिलान व बभनी ब्लाक के पोखरा गांव में जल्द से जल्द पुल निर्माण कराना आदि विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।बतौर मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि काश यदि शक्तिनगर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण अपने दायित्वों का निर्वहन किया होता तो शायद हमारा यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी विधानसभा का एक-एक आदिवासी गर्व व फक्र महसूस करता और स्वर्गीय राजीव गांधी को आजीवन दुआ देता क्योंकि स्वर्गीय राजीव गांधी ने इस प्राधिकरण को देश के सबसे शक्तिशाली प्राधिकरण के रूप में सिर्फ और सिर्फ इन आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए हि 2 नवंबर सन 1985 में स्थापित करते हुए जो धन आवंटित किया था यदि वह धन सिर्फ आज इन आदिवासियों के ऊपर खर्च किया गया होता तो इन आदिवासियों को महज ₹50 के कंबल वितरण कार्यक्रम में आने की आवश्यकता ही नहीं होती, क्योंकि इनकी आर्थिक सामाजिक व व्यक्तिगत स्थिति इतनी मजबूत होती की यह उधर ताकते तक नहीं।हमारी जानकारी के अनुसार अब तक इस प्राधिकरण ने एक हजार करोड़ रुपए के आसपास खर्च कर डाला मतलब तीनों ब्लॉक के 200 गांव में अगर यह राशि वितरित करते हुए देखा जाए देखा जाए तो 1-1 गांव को 5-5 करोड़ रुपए विकास के लिए मिलना चाहिए था।और यदि 5-5 करोड़ रुपए एक एक गांव में खर्च कर दिया गया होता तो ये गांव नहीं सिंगापुर नजर आते और हमारा आदिवासी बनवासी भाई किसी राजा से कम की हैसियत में नहीं होता। लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि यहां के तथाकथित माननीय विधायकों सांसदों प्राधिकरण के सचिवों व अध्यक्षों ने 1000 करोड़ रुपए को आपस में बर्बाद कर डाला।धरातल पर एक भी विकास कार्य नहीं दिखाई देता।आज हम इस मंच से माननीय जिलाधिकारी के माध्यम से मांग करते हैं कि देश की सबसे विश्वसनीय उच्च स्तरीय आर्थिक व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम से प्राधिकरण को अब तक मिली सारे धन की जांच करा ली जाए ताकि इन आदिवासियों को यह पता चल सके कि हमारा असली मसीहा कौन है। और बेनकाब चेहरों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए।अंत में ज्ञापन सौंपा गया इस दौरानकार्यक्रम में बभनी प्रभारी वर्तमान प्रधान गंभीरा प्रसाद, म्योरपुर ब्लाक प्रभारी ओम प्रकाश सिंह जी,हुलास प्रसाद,वेद प्रकाश,संतोष दुबे ज्ञान बल्लभ दुबे, कृष्ण मुरारी जायसवाल,धीरज पांडेय, जितेंद्र पासवान,नागेश पाठक,अरुण कुमार चौबे, बिंदु गिरी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।