दुद्धी : लॉक डाउन के दौरान अपना क्लब ने कराया भोजन......पढ़े पूरी ख़बर वायरल न्यूज़ लाइव पर

दुद्धी-अपना क्लब युवा समिति खजुरी के तत्वाधान में आज मुसहर बस्ती में लोगो को भोजन कराया। इस बीच राष्ट्र रक्षा वाहिनी के जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने लोगो से अपील किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच कोई भूखा न रहे। अपना क्लब के सहयोग से आज दर्जनों असहायों को भोजन कराया गया।
उन्होंने कहा कि समाज का कुछ वर्ग ऐसा है जिसके पास दो वक्त की रोटी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे वर्ग की सेवा में अब अपना क्लब युवा समिति कि ओर से हर गरीब असहायों को इसी तरफ सहयोग करेगी।इस लॉकडाउन के दौरान ऐसे लोगों को समुचित तौर पर खाद्य एवं चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहेगी । गरीबों को भोजन बाटने के दौरान सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग एक- दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रहे और हाथों को समय समय पर धोते रहने के साथ ही घर व आसपास की सफाई करने की अपील की ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पताधिकारी बहुत सहयोग किये इस दौरान चंदन कुमार , सत्येंद्र कुमार , सोनु कुमार, सुभाष गुप्ता , शुशील गुप्ता , नन्दकिशोर गुप्ता , अतुल गुप्ता, राहुल गुप्ता , आलोक गुप्ता,सूरज गुप्ता,मनोज पांडे ,सगम गुप्ता, पंकज कुमार , राजू कुमार प्रदीप गुप्ता व समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे ।