– मौजूद स्थानीय प्रबुद्धजनो ने प्रशासन, मीडिया के सहयोग की प्रशंसा
अमवार । कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से हुए लॉक डाउन के दौरान असहाय ,बेबस ,दैनिक मजदूर व अन्य जरूरतमन्दों को खाने पीने की वस्तुएं व खाद्यान वितरित करने के शासन द्वारा मिले निर्देश के क्रम में मंगलवार को अमवार क्षेत्र के दर्जनों लोगों को चौकी इंचार्ज द्वारा खाद्यान वितरित किया गया।चौकी इंचार्ज संदीप राय ने बताया कि कनहर सिचाई परियोजना डूब क्षेत्र सहित बाहर से आये मजदूरों को पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के तहत 25 किलो राशन तेल मशाला आदि वितरित किया गया।उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि आप सभी घरों में रहे जरूरत पड़ने पर खाद्यान घर पर पहुचाया जायगा।







