बीएसए सोनभद्र के निर्देशानुसार दुद्धी के शिक्षक संघ व अन्य विद्यालयों ने भी 165 पैकेट खाद्यान्न सामग्री तहसील प्रशासन को सौपा


बीएसए सोनभद्र के निर्देशानुसार दुद्धी के शिक्षक संघ व अन्य विद्यालयों ने भी 165 पैकेट खाद्यान्न सामग्री तहसील प्रशासन को सौपा

दुद्धी।बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के दिशा निर्देश पर अध्यापक संघ व व क़स्बे में संचालित विद्यालयों के सहयोग से आज शाम दुद्धी तहसील प्रशासन को 165 पैकेट खाद्यान्न सामग्री सुपुर्द किये गए,इन सामग्री को तहसील प्रशासन अब जरूरतमंदों में बंटवायेगी।
प्रत्येक पैकेट में 5 किलो चावल ,5 किलो आटा, 2 किलो आलू ,आधा किलो तेल ,एक पैकेट नमक ,माचिस ,1 किलो दाल, एक पैकेट हल्दी,मशाला, आदि सामग्री सम्मिलित है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश मोहन ने बताया कि आज हम लोगों के सामूहिक सहयोग से लाक डाउन को देखते हुए तथा क्षेत्र में भूखमरी की स्थिति देखते हुए सभी विद्यालयों के सहयोग से जिसमें जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के द्वारा 50 पैकेट, सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के ओर से 35 पैकेट ,डीएलसी पब्लिक स्कूल ने 20 पैकेट , शेष पैकेट हम लोगों के द्वारा आज तहसील प्रशासन को सुपुर्द किया गया जैसा कि लॉक डाउन के अभी 7 दिन बीते हैं अगर आगे भी हमारी आवश्यकता पड़ी तो हम लोग अपना बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे।इस मौके पर हमारे केआरपी शैलेश मोहन ,श्याम बिहारी, कनौजिया नीरज, अविनाश गुप्ता, विवेक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।