मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ ने बढ़ाया कदम....पढ़े पूरी ख़बर

मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ ने बढ़ाया कदम....पढ़े पूरी ख़बर

(सासाराम,बिहार)

सासाराम: मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ ने आज देश के कानून को धत्ता बताने और देश की बेटियों को आबरु लुटने और जलाने वालों के खिलाफ में देश के बेटियों को सुरक्षित करने और लड़कियों व महिलाओं को मजबूती देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।ईस समस्या का समाधान के लिए सबसे शुरुआत में गौरक्षणी मोहल्ले में चल रहे ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य संचालिका दीदी बी.के.बबीता से मुलाकात कर अभियान चलाने की वार्ता की गई।आज बेटियों की समस्या पर एक घंटे तक चली इस वार्ता में बहुत कुछ उपाय सोचा गया और अभियान में बबीता दीदी का भूमिका अहम रहेगा। यहां तक की ईस अभियान को कैमुर के अलावा और भी शहर और गांव में ले जाने का निर्णय हुआ।ईस अभियान का नाम क्या होगा इसका नामकरण के लिए बबीता दीदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके बाद गौरक्षणी के कोचिंग संचालक श्री रविन्द्र सिंह जी अभियान को मजबूती के साथ चलाने का सहयोग देने का वादा किए। वही सिनियर श्री एस.एन.सिंह जी के कोचिंग सेंटर पर हमारी टीम गई जहां पहले से कोचिंग चल रहा था।छात्र छात्राओं की पढ़ाई चल ही रही थी कि हमारे बातों को सुनने के लिए कोचिंग थम गया और हमने अपने उद्देश्य को बताया ईस उद्देश्य को सुन एक छात्रा ने इस अभियान को प्रशंसा करते हुए बोली की बहुत अच्छा है।ईस अभियान को पहले हमलोग अपने ही घर से शुरुआत करें।उस बच्ची के बातों से आंख नम हो गया। फिर फैन्सी मार्केट में सुरेश सिंह जी के कोचिंग सेंटर पर पहुंचे तो वहां भी बेटियों के साथ हो रहे घटनाओं के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए। अभियान को तन मन धन से सहयोग देने की बात कही।
आज का शुरुआती पहल बहुत ही अच्छा रहा और ईस अभियान में काफी लोगों की  जुड़ने की उम्मीद जगी।आज संस्था से राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार गुप्ता और वार्ड अध्यक्ष राजेश साह जी के साथ यह शुरुआत किया गया।