दुद्धी। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ दुद्धी का चुनाव सम्पन्न हुआ।सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान 55.33 %मतदान के साथ दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 19 प्रत्याशियों भाग्य सील बन्द बक्से में कैद है जो प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार के निर्देशन में अस्थाई तौर पर बने स्ट्रॉग रूम में रखवा दिया गया है।शाम 4 बजे से मतों की गणना प्रारम्भ होगी।
कालेज के 1697 पंजीकृत मतदाताओं में कुल 939 मतदाताओं ने ही अपने मतों का प्रयोग किया।शेष 758 लोगों ने मतों का प्रयोग नही किया।मतदान में छात्राओं के साथ ही साथ छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छात्र छात्राओं का मत प्रतिशत का मामूली अंतर रहा।मतदान में 1164 पंजीकृत छात्राओं में 660 छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया जो 56 % रहा वहीं 533 पंजीकृत छात्रों में 279 छात्रों ने मतों का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 52.33% रहा
- बूथ संख्या 1 पर 362 में 251 मत पड़े 69 %
- बूथ संख्या 2 पर 324 में 182 मत पड़े 56
- बूथ संख्या 3 पर 293 में 135 मत पड़े 46%.
- बूथ संख्या 4 पर 285 में 159 मत पड़े 55%
- बूथ संख्या 5 पर 433 में 212 मत पड़े 48 .96 %







