दुद्धी: आज दिनांक 21 नवम्बर दिन गुरुवार को 3 वर्षीय बच्चा अपने दादी मां के साथ दुद्धी बाजार आया हुआ था दुद्धी बाजार में दादी माँ से बिछड़ गया था हैरान परेशान दादी ने पुलिस से सहायता मांगी । थाना दुद्धी पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत भटके हुए 3 वर्षीय बालक छोटू भूईया पुत्र गुड्डू भूईया निवासी ग्राम बघाडू टोला बोलता करम थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को ढूंढ कर बच्चे की दादी मां श्रीमती शांति देवी पत्नी स्वर्गीय बीपत भूईया को सुपुर्द किया गया। बूढ़ी दादी के चेहरे पर मुस्कान खुशिया साफ झलक रही थी उन्होंने पुलिस को आभार प्रकट किया ।







