म्योरपुर - म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में बुधवार को रात्रि 11 बजे के आस पास रायगढ़ से घाटमपुर(कान पुर) लोहे का एंगल लेकर जा रहे ट्रेलर ने खड़ी एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रेलर में आग लग गयी तथा ड्रावर ट्रेलर में फंस गया देखते ही देखते पूरी ट्रेलर आग की चपेट में आ गयी जिससे ड्रावर की जल कर दर्दनाक मौत हो गयी ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बेकाबू आग पर काबू पाने के लिये अग्निशमन को फोन कियामौके पर पहुची अग्निशमन ने बेकाबू आग पर काबू पाया ट्रेलर में फंसे ड्रावर को ट्रेलर काट कर निकाल गया पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्मार्टम के लिये दुद्धी भेज दिया जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्रावर सुरेन्द्र यादव ने बताया कि मेरा ट्रेलर का ब्रेक डाउन हो गया थाहम लोग गाड़ी खड़ी कर के चेक कर रहे थे कि कुछ मिनट बाद पीछे से ट्रेलर ने जोरदार धक्का मार दिया वही थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि अनिल कुमार यादव बलिया बताया जा रहा है मृतक का शव बुरी तरह जल गया है पुलिस ने शव को कब्जे में ले दुद्धी भेज दिया है।








