दुद्धी महाविद्यालय : नामाकंन पत्रों की जांच में एक नामांकन पत्र अवैध....पढ़े पूरी ख़बर

●दुद्धी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी नन्दलाल पुरी का पर्चा हुआ खारिज

●आयु अहर्ता के कारण खारिज हुआ पर्चा

दुद्धी। पी जी कालेज के छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 20 लोगों ने कल नामांकन दाखिल किया था।आज सघन जांच में अध्यक्ष प्रत्याशी नंदलाल पुरी का पर्चा आयु अहर्ता के कारण कालेज निर्वाचन प्रशासन ने खारिज कर दिया है। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश गौतम ने दी है।