दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा समिति व् अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर प्रदर्शन , कर किया नारेबाजी

दुद्धी - दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग को लेकर  शनिवार को दोपहर में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी तथा संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से बिरत रहकर कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया।पूर्व विधायक सीएम प्रसाद  ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग लम्बे अर्से से किया जा रहा है प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित सोंनभद्र जिले के दक्षिणांचल का क्षेत्र काफी पिछड़ा है । इस क्षेत्र में  आदिवासी निवास करता है जो दिन भर मेहनत मजदूरी कर के अपना जीवन किसी तरह यापन करते है दुद्धी को जिला बनाएं जाने को लेकर जगह - जगह सभाएं की जा रही है। पूर्व में कई बार प्रदेश के मुख्य मंत्री के अलावा केबिनेट मंत्रियों से मांग कर जिला बनाये जाने से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा गया । उसके बावजूद भी शासन स्तर से अभी तक जिला बनाये जाने की घोषणा शासन द्वारा नही किया गया जो चिंता का विषय है। सिविल बार संघ  अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने कहा कि जिला मुख्यालय की लम्बी दुरी होने के कारण जिला अधिकारी कार्यालय पहुचने तथा न्यायालय में पहुचने में आम लोगो का दो दिन का समय लग जाता है । बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुचने में करीब 200 किलोमीटर की दुरी आम लोगों को तय करना पड़ता है तब कही जाकर लोग जिला मुख्यालय पहुच  पाते है आने जाने में 400 किलोमीटर का सफर हो जाता है ।दुद्धी बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने कहा कि शासन अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की यहाँ घोषणा न कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रही है । विधानसभा चुनाव में सत्ता के कई मंत्रियो ने दुद्धी को जिला बनाये जाने का वादा किया था । जो आज तक पूरा नही हो सका क्षेत्र की आम जनता में दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा न करने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।उन्होंने कहा कि शिघ्र ही दुद्धी को जिला बनाओं मांग को लेकर कस्बे व गावों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा ।सिविल बार के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा अगर जन भावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा शासन द्वारा नही किया जाता है तो जिला मुख्यालय पर सरकार का रवैया स्पष्ट हो जायेगा । इस मौके पर प्रेमचन्द्र यादव, नन्दलाल,,रामजी पांडेय,विश्वनाथ गुप्ता ,वरुणोदय जौहरी , आई जेड खान , रामपाल जौहरी , आनन्द कुमार ,संतोष कुमार , कृष्णदेव ,मनोज मिश्रा , रामनरेश अग्रहरि , अजय मिश्रा , मनोज तिवारी ,नान्हूराम, आशीष गुप्ता , रामप्रकाश सिन्हा , अमरावती देवी , रेनू शाह , सुरेश प्रसाद  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।