अमवार में विद्युत कैम्प के दौरान 65 हजार वसूली

दुद्धी-अमवार बाजार में विद्युत कैम्प के दौरान 6 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन विक्षेदन किया गया वही 60-65 हजार की वसूली की गई।आसान क़िस्त योजना के तहत दर्जनभर उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।अवर अभियंता शैलेश प्रजापति ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता समय से अपना बिल जमा करे अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर अवर अभियंता ध्रुव कुमार ,राघवेंद्र तिवारी,भोला कुशवाहा,आलेराजा,अनुज कुमार , सुरेंद्र कुमार, पंकज , वीरेंद्र गुप्ता ,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।