SONBHADRA NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची देखने उमड़े ग्रामीण

प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची देखने उमड़े ग्रामीण

(श्याम अग्रहरि) दुद्धी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत धनौरा एवं पिपरडीह में खुली बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पात्रता सूची का अवलोकन किया , ग्राम पंचायत अधिकारी अनीश कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों के समक्ष पात्रता सूची पढ़कर सुनाई गई।ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है तो नियमानुसार उसका संशोधन कराया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि वास्तविक पात्र एवं आवासहीन परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सूची से संबंधित सुझाव एवं जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर पीपरडीह ग्राम पंचायत के प्रशासक ममता देवी , सुरेंद्र कुमार , रामकुमार एवं धनौरा के प्रशासक सुभाष भारती ,सदस्य अमित कुमार , अरविंद तिवारी , पंचायत सहायक, रोजगार सेवक,अनिक कुमार, अरविंद तिवारी,तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।