SONBHADRA NEWS : इस बरसात बीडर बंधी में कनहर परियोजना का पानी पहुंचाने का लक्ष्य

इस बरसात बीडर बंधी में कनहर परियोजना का पानी पहुंचाने का लक्ष्य
(श्याम अग्रहरि) दुद्धी ।बाई कनहर नहर की 25.6 किमी की लंबी मुख्य नहर से ब्लाक क्षेत्र के बीडर गांव स्थित बंधी में इस बरसात पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।सोमवार की दोपहर परियोजना के मुख्य अभियंता ई नीरज कुमार न मुख्य नहर की खुदाई का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित से कार्य की प्रगति एवं अवरोध के बारे में जानकारी ली।मुख्य अभियंता बीडर गांव से गुजरने वाली रीवा– राची मार्ग पर बने पुल से बंधी तक के करीब 600 मीटर में वन विभाग के करीब 57 पेड़ो से कार्य में हो रहे अवरोध के बारे में जानकारी ली।उपस्थित अभियंताओं ने बताया कि पेड़ होने से कार्य होने में असुविधा हो रही है जबकि पेड़ो के कटान से संबंधित सभी आवश्यक शर्त पूरे कर लिए गए है।मुख्य अभियंता ने पैदल बंधी तक निरीक्षण किया इस दौरान पेड़ो को बचा कर कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने ग्राम रजखड़ ,कादल, डूमरडीहा आदि गांव में हुए नहर खुदाई आदि का निरीक्षण किया।दोपहर बाद मुख्य अभियंता ग्राम कोलहीनडूबा स्थित मालिया नदी एक्वाडक्ट के पाईलिंग के कार्यों को लेकर चर्चा की तत्पश्चात दाई मुख्य नहर एवं कैनाल का ग्राम केवाल, जरूखाड़, आदि में निरीक्षण किया।मुख्य अभियंता ने बताया कि मुख्य नहर निर्माण का कार्य इन दिनों प्राथमिकता से चल रहा है,पेड़ो से संबंधित कुछ समस्याएं है जिनका निराकार किया जा रहा है।बरसात से पूर्व दोनों नहरों में पानी चलाया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता केबी सिंह,अधिशासी अभियंता रामआशीष ,सैयद मैनुद्दीन,वीर बहादुर,सहायक अभियंता टी एन झा,संतोष यादव, मिथलेश सिंह ,धनंजय कुमार,रोहित सिंह,अवर अभियंता मंकेश यादव,श्रवण कुमार ,विवेकानंद कार्यदाई संस्था के राहुल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।