SONBHADRA NEWS : ब्लाक स्तर पर सीएचसी एवं पीएचसी के अधीक्षक बनेंगे सह नोडल, तय होगी जिम्मेदारी : मुख्य चिकित्साधिकारी

अवैध अस्पताल संचालकों पर नकेल कसने को ब्लाक स्तर पर होगी सह नोडल की तैनाती : मुख्य चिकित्साधिकारी 

- ब्लाक स्तर पर सीएचसी एवं पीएचसी के अधीक्षक बनेंगे सह नोडल, तय होगी जिम्मेदारी : मुख्य चिकित्साधिकारी 
सोनभद्र । दुद्धी क्षेत्र में अवैध अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन को रोकने के लिए ब्लाक स्तर पर सह नोडल की तैनाती करने की जुगत में स्वास्थ्य महकमा जुटी है। सीएमओ डॉ० पंकज कुमार राय ने बताया कि सोनभद्र में पिछले तीन माह में 137 अवैध अस्पतालों की जांच की गई जिसमें 70 अस्पताल संचालकों नोटिस जारी किया गया। कार्यवाही के क्रम में करीब 30 अस्पताल शील किए गए वही 17 संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ।जिला मुख्यालय से दूर दुद्धी क्षेत्र में तीन अस्पताल संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। यहां अवैध अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के संचालन की बार बार सूचना मिलती है इन्हीं पर नकेल कसने के उद्देश्य से शीघ्र ही सीएचसी एवं पीएससी के अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध संचालन न हो सके इसके लिए उन्हें सह नोडल बनाया जाएगा। उनके रिपोर्ट के आधार पर नोडल अधिकारी कार्यवाही करेंगे, धीरे –धीरे सुधार आएगी।उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह द्वारा कस्बे के अवैध अल्ट्रासाउंड ,अवैध अस्पताल एवं शिवा अस्पताल के निदेशक के विरुद्ध जांच की मांग की गई।इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम को जांच के निर्देश दिए गए है। जांच में दोषी पाएं जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी निजी प्रैक्टिस कर सकते है लेकिन डयूटी टाइम में नहीं ।