दुद्धी। 77वाँ गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के पावन अवसर पर राम नगीना ग्रुप के द्वारा भव्य झांकी के साथ सबसे बड़ी 100 फिट का तिरंगा रैली का निकाला गया । राम नगिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य झांकी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी वीरता और त्याग की झलक झांकी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस गौरवशाली आयोजन में डी.फार्मा एवं बी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष सहभागिता करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकी प्रस्तुत की। इस झांकी में स्वेता सिंह ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, डेविड शुक्ल ने चंद्रशेखर आज़ाद और अजीत कुमार डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वरूप धारण किया ।
झांकी की माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है, जो युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश सिंह यादव, प्रबंधकउपेन्द्र यादव, प्राचार्य डॉ. सिशांत रव दिव्य, अमीना अंसारी, व्यवस्थापक शुभांगी अग्रहरी और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता थे ।







