दुद्धी । तहसील परिसर के सभागार कक्ष में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव द्वारा किया गया। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के द्वारा 49 मामले सामने आए जिसमें मौके पर 2 मामले का निस्तारण किया गया । अन्य मामलों को समयबद्ध तरीके निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, बीडीओ राम विशाल, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







