SONBHADRA NEWS : दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ

दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ
दुद्धी । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार" अभियान के तहत दुद्धी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़, जिला मंत्री दिलीप पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने एनीमिया जागरूकता अभियान तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर एनीमिया कीट तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
इस दौरान श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में प्रारंभ किया गया यह अभियान परिवार और समाज की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया। दिलीप पांडे, कमलेश मोहन ने कहा इस अभियान के अन्‍तर्गत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ डॉक्टरी परामर्श और मुफ्त में दवाएं ले रही हैं।
दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा है कि देश की महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल की जिम्‍मेदारी उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है उन्‍होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, महिलाएं स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं । वही इस सेवा पखवाड़ा अभियान दुद्धी मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान दुनिया भर में अनेक स्वास्थ्य गतिविधियां एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय, जिला नोडल अधिकारी सुमन जायसवाल, डॉ शाह आलम, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, मण्डल कोषाध्यक्ष रिंकी जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, श्रवण अग्रहरी सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहें।




________________ Advertisement_____________