दुद्धी । स्थानीय तहसील प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से श्री राम लीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार को किया गया । श्री राम लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलेश मोहन चेयरमैन, विशिष्ट अतिथि निखिल यादव उपजिलाधिकारी व राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से श्री संकट मोचन हनुमान जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया । उसके पश्चात श्री लक्ष्मी नारायण जी की आरती की गई । श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि और महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता सहित श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक नंदलाल अग्रहरि, रामलोचन तिवारी, देवनारायण जायसवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और रामचरित्र मानस भेंट किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने मंच के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि मेरा मानना है कि श्री रामलीला का मंचन हो रहा है इसका प्रमुख उद्देश्य यही होना चाहिए कि हम सभी भगवान श्री राम जी लक्ष्मण जी माता सीता जी हनुमान जी इन सभी को देखकर उनके बारे में जाने और उनके गुणों को अपने अंदर अपनाने की कोशिश करे । अंत में श्री रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं प्रशंसा करता हूं कि इतना सुंदर उन्होंने मंचन किया ।उसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने अपने संबोधन में मंच के माध्यम से कहा कि दुद्धी नगरवासी भारी से भारी संख्या में इस हो रहे श्री रामलीला मंचन को देखें इसमें भाग ले । बच्चों के साथ महिलाओं के साथ इसमें भाग ले यह अवसर वर्ष में एक बार ही रहता है तो इसका आनंद लें चीजें देखने से सुनने से छोटे-छोटे बच्चों में वह ज्ञान आता है उसको आत्मसात करते हैं । क्षेत्राधिकारी ने मंच के माध्यम आगे कहा कि में यह अस्वस्थ करता हूं मेरे योग्य कोई भी बात हो कोई समस्या हो मैं हमेशा उपलब्ध रहता हूं रहता भी यहीं पर हूं मोबाइल 24 घंटे खुला रहता है कभी भी आ सकते हैं कोई भी समस्या हो और कोई सुझाव भी हो बेहिचक बता सकते है । उपस्थित लोगों में विश्वास दिलाया कि आगे भी आप लोगों के सहयोग से सारे आयोजन कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या, अपराध संबंधी कोई समस्या होगी उसका हम मिलकर समाधान कर लेंगे यह मुझे पूरा विश्वास है अंत में इस आयोजन के लिए इस आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किये ।
मंच के माध्यम से चेयरमैन कमलेश मोहन ने श्री रामलीला मंचन के आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान रामेश्वर राय, नंदलाल अग्रहरि, डॉ० लवकुश, कमल कानू आदि ने मंच के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित किया ।
इस मौके पर देवनारायण जायसवाल, भोलानाथ आढ़ती, नंदलाल अग्रहरि, दिनेश आढ़ती, रामेश्वर राय, अजीत सिंह, राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, डॉ० मिथलेश कुमार, राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ० पीके विश्वास, रामपाल जौहरी, दिलीप पांडे, रूपेश जौहरी, दीपक शाह, अनिल हलवाई, राकेश आजाद, सुमित सोनी, प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे ।







