SONBHADRA NEWS : बीड़र गाँव में पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती धूम -धाम से मनाई गई ।


बीड़र गाँव में पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती धूम -धाम से मनाई गई ।
दुद्धी, सोनभद्र।सोमवार को बीड़र गाँव में पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती धूम -धाम से मनाई गई। जयंती समारोह का उद्घाटन धूप जलाकर एवं माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव गुरूजी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप अवधनारायण यादव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र गुरूजी ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव ने समाज के लिए कड़ी संघर्ष किया हैं उन्होंने पिछड़े, आदिवासी, दलित की आवाज उठाई थी। समाज को सही आईना दिखाने के लिए उन्होंने सच्ची रामायण की भी रचना की थी। उनके जन्मदिन पर हम सबको एकजुटता का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्य अतिथि के आलावा अवधनारायण यादव, देवनारायण, अशोक यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी जयंती समारोह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन उदयलाल मौर्य ने किया।


______________ Advertisement___________