दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील समाधान दिवस में शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत के भाजपा सभासदों ने कस्बे की गलियों की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया हैं। सभासद धीरज जायसवाल वार्ड नंबर 8, आमेश सिंह वार्ड नंबर 10 तथा शहीद वार्ड नंबर 11 के सभासदों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर दुद्धी कस्बे की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की हैं। प्रार्थना पत्र देने के दौरान अमित कुमार आनंद कुमार शिवम जयसवाल, प्रभात चंद्रवंशी , विवेक चंद्रवंशी , वेदांत कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, जितेन्द्र चंद्रवंशी (पीपी) सत्यम दीक्षित आदि वार्डवासी मौजूद रहे ।







