राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा युवक एवं युवतियों को खेल सामग्री किट का किया गया वितरित
- जनपद के चयनित कुल 121 मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न
- ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार से प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण की योजना की जा रही है संचालित : मंत्री
सोनभद्र । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में शारीरिक, मानसिक विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत आज विशिष्ट खेल स्टेडियम, तियरा, सोनभद्र में वित्तीय वर्ष: 2024-25 में चयनित इस जनपद के 52 युवक मंगल दल एवं 69 महिला मंगल दल इस प्रकार कुल 121 मंगल दलों को महानिदेशालय, लखनऊ से उपलब्ध करायी गयी प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री के वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड़, राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा सम्बन्धित युवक एवं युवतियों को खेल सामग्री किट वितरित किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष: 2018-19 से प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण की योजना संचालित है, जिसके तहत आज चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का किट वितरित किया गया है और सभीं युवाओं से अपेक्षा है कि आप खेल के क्षेत्र में उच्च स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन सिंह कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र चुर्क, अजीत रावत प्रमुख क्षेत्र पंचायत राबर्ट्सगंज, जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सोनभद्र दिनेश कुमार ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको जब भी समय मिले इन खेल सामग्रियों से अपने ग्राम पंचायतों में अभ्यास करें, जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना की सदुपयोगिता बनी रहे तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यों का ग्राम पंचायतों में आमजन को जागरूक करें व किए गए कार्यों के आधार पर युवा कल्याण विभाग में संचालित विवेकानन्द यूथ एवार्ड योजना हेतु प्रस्ताव प्रेषित करायें, जिससे आपको विकास खण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर पर एवार्ड प्राप्त हो सके। जिन ग्राम पंचायतों के युवक/महिला मंगल दलों को अभीं तक खेल सामग्री का वितरण नहीं हो सका है उन्हे आगामी वर्षों में चयनित कर प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण की कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी समीम अहमद, प्रतिनिधि विधायक घोरावल सुरेन्द्र मौर्या, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, सोनभद्र के व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी रवि शंकर कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विकास दूबे, कनिष्ठ सहायक महफूज अली खान, पी.आर.डी. स्वयंसेवक जितेन्द्र कुमार, विजय विश्वकर्मा, अवधेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहें।







