SONBHADRA NEWS : दुद्धी में निकाली गई ताजिया में युवाओं ने दिखाएं करतब

दुद्धी में निकाली गई ताजिया में युवाओं ने दिखाएं करतब

दुद्धी। रविवार को क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया और अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। जूलूस में या अली या हुसैन की आवाजें गुंजती रही। इस दौरान कुल 25 ताजियों और 3 सीपड का मिलान हुआ। ताजिया मिलान कर लोगों ने जमकर मातम किया।इसके बाद संकट मोचन मंदिर के सामने युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने एक से बढ़कर अपना करतब दिखाए। मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के फोर्स तैनात रही।उप जिलाधिकारी निखिल यादव, एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने क्षेत्र में भ्रमण कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर सभी रूटों पर पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया था।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,केंद्रीय अखाड़ा (अध्यक्ष) फतेह मोहम्मद खान, आरिफ खान (सचिव)सेराज खान,तालिब अली, राकेश आजाद सरफराज खान लाले खान , शेरू खान,शाहिद आलम,अकरम खाँ, मोहम्मद आसिफ खान, सहित ताजियादार विभिन्न अखाड़ों के लोग एवं सम्मानितजन मौजूद है