SONBHADRA NEWS : किसानों को साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया

किसानों को साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र । समस्त तहसीलों में समाधान दिवस के मौके पर कृषि विभाग सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीसीरियल घटक योजनान्तर्गत श्री अन्न (मिलेट्स) साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। तहसील ओबरा में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, घोरावल में तहसीलदार तथा राबर्ट्सगंज में क्षेत्राधिकारी द्वारा किसानों को साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। जनपद सोनभद्र के सभी विकास खण्डों रार्वटसगंज में साँवा 429 पैकेट, रागी 36 पैकेट, घोरावल में साँवा 440 पैकेट, रागी 36 पैकेट, करमा में साँवा 440 पैकेट, रागी 36 पैकेट, चतरा में साँवा 440 पैकेट, रागी 36 पैकेट, नगवों में साँवा 440 पैकेट, रागी 36 पैकेट, चोपन में साँवा 460 पैकेट, रागी 72 पैकेट, कोन में सॉवा 440 पैकेट, रागी 60 पैकेट, दुद्धी में साँवा 460 पैकेट, रागी 72 पैकेट, म्योरपुर में साँवा 460 पैकेट, रागी 61 पैकेट एवं बभनी में सॉवा 460 पैकेट, रागी 60 पैकेट में साँवा एवं रागी के निःशुल्क मिनीकिट बीज के पैकेट उपलब्ध है। जनपद के सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर पास मशीन में बायोमैट्रिक के माध्यम से निःशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त कर सकते है।


----------------------- Advertisement------------------