SONBHADRA NEWS : सावन के प्रथम सोमवार को मन्दिरो में लगा शिवभक्तो का भीड़

सावन के प्रथम सोमवार को मन्दिरो में लगा शिवभक्तो का भीड़

(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी। सावन मास के प्रथम सोमवार को कस्बे के कैलाश कुञ्ज ,हिरेश्वर शिव मन्दिर ,शिवाला मन्दिर , कनहेश्वर शिव मन्दिर ,शिवाजी तालाब स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को शिव भक्तो ने रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही भक्तो का भीड़ मन्दिरो में देखने को मिला शिव भक्तो ने भोले नाथ को बेलपत्र दूध आदि को चढ़ाकर पूजा पाठ किया वही शाम के समय व्रती महिलाओ ने मन्दिरो में जाकर प्रसाद चढ़ाकर कर पूजा पाठ किया और मन्नते माँगी। मान्यता है कि सावन के महीने में कन्याओ को व्रत रहकर शिव की पूजा करने से सुंदरवर सहित अन्य मनोकामना पूरी होती है।