(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी : महाविद्यालय के बी.कॉम. (NEP)-6 सेमेस्टर-2025 के समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मौखिक परीक्षा दिनांक 08/07/2025 दिन मंगलवार को महाविद्यालय में सुबह 10.00 बजे से बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में होना है जिस हेतु आप सभी की उपस्थिति प्रोजेक्ट रिपोर्ट और एडमिट कार्ड के साथ अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति के लिए परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया ।







