(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 03.07.2025 को थाना हाथीनाला पुलिस के द्वारा मु0नं0-1809/2009 धारा-323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित फरार चल रहे 04 नफर वारण्टी अभियुक्तगण 1. विजय प्रसाद यादव पुत्र स्व0 कैलाश प्रसाद यादव उम्र लगभग 54 वर्ष, 02. कालीचरन पुत्र स्व0 सोमारू उम्र लगभग 62 वर्ष, 03. शोभनाथ पटेल पुत्र स्वद0 हीरामन उम्र लगभग 62 वर्ष, 04.गुलाब पुत्र स्व0 बुधराम उम्र लगभग 70 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम साउडीह पो0 हथवानी थाना हाथीलना जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गय।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 रामबचन सिंह यादव थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 विनोद यादव थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।
3. का0 अनुराग कुमार थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 अमृता प्रजापति थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।







