SONBHADRA NEWS : दुद्धी महाविद्यालय: परास्नातक द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर के समाज शास्त्र व हिन्दी विषय का रिसर्च प्रोजेक्ट / वायवा की परीक्षा 25 जुलाई को

दुद्धी महाविद्यालय: परास्नातक द्वितीय वर्ष 4th सेमेस्टर के रिसर्च प्रोजेक्ट समाज शास्त्र व हिन्दी विषय का प्रोजेक्ट / वायवा की परीक्षा 25 जुलाई को 
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी । भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय के परास्नातक द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर के रिसर्च प्रोजेक्ट समाज शास्त्र व हिन्दी विषय के सभी छात्र छात्राओं के लिए सूचना जारी किया गया है । जिसमें बताया गया है कि समाज शास्त्र व हिन्दी विषय का रिसर्च प्रोजेक्ट / वायवा की परीक्षा 25 जुलाई 2025 को महाविद्यालय में होना है । समस्त छात्र एवं छात्राएं प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करे । परीक्षा में अनुपस्थित होने पर समस्त जिम्मेदारी छात्र छात्रा की होगी । साथ में रिसर्च प्रोजेक्ट फाइल लाना अनिवार्य हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राम सेवक सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी ।

--------------------- Advertisement ---------------------