दुद्धी,सोनभद्र। डुमरडीहा के पावर हाउस पर बिजली विभाग की ओर से कैंप का आयोजन किया जाना है । डुमरडीहा के जेई वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 जुलाई 2025 को सुबह 09 बजे से 05 बजे तक मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर (कैम्प) का आयोजन डुमरडीहा पावर हाउस पर किया जाना है । जिसमें विद्युत बिल सम्बन्धित सभी समस्याओं का निराकरण अर्थात विद्युत बिल में किसी भी प्रकार का त्रुटि है तो सही किया जायेगा। और सरकार के द्वारा एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत पूर्व में चलाएं जा रहे चरण बद्ध तरीके से लगे विद्युत बिल मे ब्याज में छूट का पंजीकरण कराने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को पुनः ब्याज छूट कर वास्तवीक विद्युत बिल जमा कराया जाएगा। कैंप में उपस्थित होने के लिए मीटर नम्बर, पुराना या नया रसीद पुराना या नया कनेक्शन संख्या अथवा खाता संख्या, मीटर का विडियो अवश्य लेकर ही आए अन्यथा लाभ से वंचित रह जायेंगे। इसलिए आप सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर (कैंप) में आकर इसका लाभ अवश्य उठाएं ।







