- नशे की हालत वाहन चलाते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित ड्राइवर के लाईसेंस किये जाये निरस्त : जिलाधिकारी
- तेज रफ्तार में चलने वाले लोडेड वाहनों की जॉच कर की जाये कार्यवाही : जिलाधिकारी
- अन्तर्राज्यीय सीमा की दूरियों से सम्बन्धित लगाये जाये साइनेज बोर्ड : जिलाधिकारी
- विद्यालय के वाहनों में क्षमता से अधिक न बैठाये जाये छात्र-छात्राएं, जॉच में क्षमता से अधिक बच्चें पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
सोनभद्र : जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की । बैठक में एन0एच0 के अधिशासी अभियन्ता, उपसा के अधिकारी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध शासन स्तर पर पत्राचार करने हेतु अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड,लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किये । अन्तर्राज्यीय सीमा की दूरियों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाया जाये, उन्होंने कहा कि सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की जाये, जिन वाहनों के बाडी के ढाचे में परिवर्तन पाया जाये, ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाये। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जिस पर ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, वहीं पर ले जाया जाये, जिससे कि समय रहते घायल व्यक्ति को बेहतर ईलाज मिल सके और उसका जीवन सुरक्षित हो सके, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायी जाये और सम्बन्धित थाने पर इसके सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि गाड़ियों का फिटनेस की जॉच समय-समय पर की जाये और ड्राइवरों के ऑखों की जॉच हेतु कैम्प लगवाया जाये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, ए0आर0टी0ओ0, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 शैलेश ठाकुर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें







