SONBHADRA NEWS : सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य को मिला प्रशस्ति पत्र

सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य को मिला प्रशस्ति पत्र 

दुद्धी : माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र०, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के द्वारा सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक कुमार को उनके शैक्षिक विकास में सहयोग के लिए सराहा तथा उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई । माध्यमिक शिक्षा में किए गए उत्कृष्ट सराहनीय शिक्षण योगदान हेतु इन्हें जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सोनांचल विद्यालय के प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव तथा पूरा विद्यालय परिवार ने प्रशस्ति पत्र के लिए इन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी ।

--------------------------------- Advertisement---------------