(फोटो : उपजिलाधिकारी के निरीक्षण करने पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी ब्लास्टिंग)
दुद्धी । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बघमंधवा के पहाड़ी में हो रहे ब्लास्टिंग की वजह से पहाड़ी के आस पास रहने वाले रहवासियों सहित ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस ब्लास्टिंग की वजह से उनके घरों, मकानों में दरारें आ गई है ब्लास्टिंग से उड़ी पत्थरे उनके मकानों, फसलों को नुकसान कर रहा है साथ ही जनहानि होने का भी खतरा है । शिकायत करने पर ठेकेदार के लोगों के द्वारा धमकियां दिया जाता है । ग्रामीणों का आरोप है कि खदानों से निकले पत्थरों का परिवहन भी अनियमित तरीके से हो रहा है ज्यादातर वाहन बिना परमिट के ही परिवहन करते है । ढाई सौ घन मीटर की परमिट पर चार सौ घन मीटर तक पत्थरों की बिक्री की जा रही है । यहां बिना सेफ्टी के ब्लास्टिंग और परिवहन लगातार जारी है ।
ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत लगातार मिलने पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने मामले का संज्ञान लिया और मौके का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंच गए । उपजिलाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से हो रही दिक्कतों, नुकसानों के बारे में उन्हें अवगत कराया । जहां बैजनाथ ने बताया कि इनके महुवा के पेड़ को क्षति पहुंचा है डाली तोड़ दिए है जड़ कोढ़ दिए है । मो० इसराफिल ने बताया कि ब्लास्टिंग से मेरा घर हिल जाता है हमें डर है । विनोद कुमार यादव ने बताया कि इनका मकान साइड से सौ मीटर की दूरी पर है बहुत तेज धमाका होता है हमारे घर में कई जगह दिवाल में क्रैक आ गया है कई जगह से दिवाल फट रहा है फसल में पत्थर आ जा रहा है बगल में प्राइमरी स्कूल है वहां के बच्चे डर जा रहे है पढ़ने नहीं आ रहे डर से और स्कूल की दीवारें कई जगह फट गई है आगे बताया कि बगल में ही सौ मीटर पर मुर्गी फार्म है मुर्गी फार्म पर पत्थर जा रहा है लोग मुर्गी पालन कर आजीविका का साधन था वो भी उन लोग से छीना जा रहा है शिकायत करने पर ठेकेदार के लोगों के द्वारा धमकी दिया जाता है । अरविंद यादव ने बताया कि उनका पहाड़ी के समीप सौ मीटर के दूरी पर पोल्ट्री फार्म है ब्लास्टिंग के वजह से क्षतिग्रस्त है उसपर पत्थर जा रहा है उन्हें परेशानी है । रमेश यादव ने कहा कि उनके भूमि पर पत्थर आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उदय शर्मा ने बताया कि मेरे खेतों में मिट्टी भर दिया गया ब्लास्टिंग के दौरान उड़े पत्थर उनके खेती वाले जमीन पर इक्कठे हो गए है जिससे वे खेती नहीं कर पा रहे ।
सबकी समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी ने लीज साइड के ऑफिस पर ब्लास्टिंग से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया लेकिन मौके पर कोई पत्रावलियों नहीं दिखाई गई। निरीक्षण उपरांत उपजिलाधिकारी ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि शिकायत आई थी कि ब्लास्टिंग किया जा रहा है आने पर जांच के दौरान पता चला कि लाइफ मैप बिल्डर्स कंपनी की लीज है। जिसके डायरेक्टर अजय कुमार सिंह है और उनके द्वारा ब्लास्टिंग किया जा रहा है। मौके पर लीज सहित परमिशन के पत्रावलियों को देखा गया लेकिन दिखाए गए पत्रावलियों से संतुष्टि नहीं हो पाई । नोटिस भेजी जाएगी अगर दो से तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं भेजे और पत्रावलियों को प्रस्तुत नहीं किया तो अवैध खनन और अवैध ब्लास्टिक माना जाएगा जिसमें संबंधित के खिलाफ उचित धाराओं में कार्यवाही होगी। जब तक यह क्लियर नहीं हो जाता कि नियम निर्धारित करते हुए ब्लास्टिंग हो रही है या नहीं तब तक ब्लास्टिंग पर रोक रहेगी। ग्रामीणों की जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई संबंधित संस्था करेगी।







