SONBHADRA NEWS : दुद्धी के डीपीएस स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

दुद्धी के डीपीएस स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय क़स्बा स्थित डीपीएस स्कूल में 8वाँ वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया । जिसमें विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के मेघावी बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया और उनका हौसला औफजाई किया गया । इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरवस्ती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया इसके बाद कक्षा 1 से 8 तक में प्रथम से दशवीं स्थान तक आने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन हुआ । इस मौके पर प्रबंधक कृष्ण कुमार ,प्रिंसिपल रूपेश कुमार ,अध्यापकों में सुषमा जायसवाल, अनन्त मिश्रा ,रीता अग्रहरी ,हरिकेश्वर , रानी अग्रहरी ,सोनी कुमारी, प्रभात कुमार ,शिवनाथ अग्रहरी सहित अन्य अध्यापक गण व विद्यालय के स्टॉफगण मौजूद रहे।