SONBHADRA NEWS : दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा की निंदा की सिविल बार एसोसिएशन ने की भर्त्सना, कार्यवाही हेतु सम्बंधित संस्थाओं को पत्राचार करेगा संस्था

दुद्धी बार द्वारा की निंदा की सिविल बार ने की भर्त्सना, कार्रवाई हेतु सम्बंधित संस्थाओं को पत्राचार करेगा संस्था

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी सोनभद्र की आवश्यक बैठक अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एड‌ की अध्यक्षता में की गई।जिसमें समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित रहे तथा सभा का संचालन सचिव रामेश्वर प्रसाद राव ने किया। सिविल बार एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वादकारी हित को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव पास किया कि किसी भी न्यायालय का बहिष्कार नहीं किया जायेगा।पूर्व की भांति सभी न्यायालयों में कार्य जारी रहेगा। दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के खिलाफ पास की गई निंदा प्रस्ताव की भर्तसना की गई चूकि किसी भी संस्था का निंदा करना उचित नहीं हैं, इसलिए हम सभी उस कार्यकारिणी के अध्यक्ष का व्यक्तिगत रूप से हम सभा अधिवक्ता गण निंदा करते है और इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही हेतु सम्बंधित संस्थाओ को पत्राचार एवं डेलिगेशन के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे।इस आम सभा की बैठक में प्रमुख रूप से चेयरमैन नागेन्द्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल अग्रहरि, विश्वनाथ गुत्ता, सत्यनारायण यादव, छोटेलाल गुप्ता,रामेश्वर तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश श्रीवास्तव,अंजनी यादव, मनोज मिश्रा, इन्देश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद,राम जी पाण्डेय,प्रभु सिंह, महेंद्र जायसवाल,रविन्द्र यादव,संतोष कुमार, अभिनाथ यादव, आशीष गुप्ता,प्रदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता, हीरालाल, शिवशंकर प्रसाद,रमेश यादव,राकेश कुमार,अंशुमान राय, आदर्श कुमार सहित अन्य सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण मौजूद रहे।