श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय क़स्बे सहित ग्रामीण इलाकों में शुकवार को जुम्मे की नमाज सकुशल अदा कराई गई ,सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिद व ईदगाह के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी ,पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा व न्यायालय द्वारा दिये गए आदेशों की सम्मान करने अपील की । इस मौके पर दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ,थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी पुलिस कर्मियों के साथ अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए थे ।







