SONBHADRA NEWS : देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण अभियान को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के बढ़ेंगें अवसर : जिलाधिकारी

देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण अभियान को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के बढ़ेंगें अवसर : जिलाधिकारी

- जिलाधिकारी की नई पहल लायी रंग, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

- आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन के माध्यम से स्थायी आजिविका हेतु नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड कृष्णशीला द्वारा सीएसआर मद से 6 करोड़ 60 लाख फंड किया गया आवंटित : जिलाधिकारी

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह की नयी पहल पर जनपद सोनभद्र के 300 आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन एवं कृषि कार्य अन्तर्गत स्थायी आजीविका हेतु नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से 6 करोड़ 60 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा है कि इस धनराशि के माध्यम से वर्ष 2023-24 हेतु 2 करोड़ 20 लाख की धनराशि एप्रूव्ड कर दी गयी है तथा शेष धनराशि 4 करोड़ 40 लाख वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में निर्गत की जायेगी। इस कार्य में एम०ओ०यू० के हस्ताक्षरित होने के बाद एन०आर०एल०एम० विभाग द्वारा समूह के माध्यम से 300 महिलाओं को मुर्गीपालन सम्बन्धित धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके माध्यम से 300 महिलाओं एवं उनके परिवारों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लखपति दीदी बनने के अभियान को बढ़ावा मिलेगा । जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की महिलाएं सशक्त व समृद्धि बनेगी । सशक्तिकरण के साथ जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य में एक साकारात्मक परिवर्तन दिखेगा। महिला समूहों को मुर्गीपालन हेतु 2 लाख 20 हजार की धनराशि 3 किश्तों में उपलब्ध करायी जायेगी, प्रत्येक किश्त में 73 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित की जायेगी।