SONBHADRA NEWS : बाइक के धक्के से एक मासूम बालिका हुई घायल, अस्पताल में इलाज जारी

बाइक के धक्के से एक मासूम बालिका हुई घायल, अस्पताल में इलाज जारी 

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालिका घायल हो गई । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय अंशु पुत्री सजंय कुमार निवासी जाताजुआ अपने घर के बाहर खेल रही थी की एक बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे मासूम बालिका घायल हो गई। घायलवस्था में परिजनों ने आनन फानन में बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे परिजनों ने निजी वाहन से इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी पर भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।