SONBHADRA NEWS : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र (श्याम अग्रहरि )। आज दिनांक 23.10.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र  चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।