- दोषी पाये जाने के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही नही होने से कार्डधारकों में आक्रोश
दुद्धी,सोनभद्र : तहसील दुद्धी क्षेत्र के फुलवार ग्राम पंचायत में कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन नही देने का मामला थमने का नाम नही ले रहा हैं। राशन घोटाले में कोटेदार दोषी पाये जाने के बाद भी कोई कानूनी कार्यवाही नही होने से नाराज सैकड़ो कार्डधारकों व ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस पर पहुचकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्ड धारकों ने फुलवार के जनता को न्याय मिले व भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ एफआईआर हो , लिखा हुआ स्लोगन हाथो में पोस्टर ले कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एफआईआर का मांग किया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर ज्ञापन लेने पहुचे सप्लाई इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने कार्डधारकों समझाया बुझाया और कहा कि जांच में फुलवार के कोटेदार दोषी पाया गया था उसके आधार पर कोटेदार का अनुबंध पत्र कैंसिल हो गया है । और आगे एफआईआर के लिए फाइल चली गई है । जैसा अनुमोदन होगा आगे कार्यवाही होगी ।
वही लोगो के समस्या सुनते हुए यह भी कहा कि आप सभी कार्डधारकों को राशन दूसरे ग्राम पंचायत में नही लेने जाना पड़ेगा बल्कि आपके ग्राम पंचायत फुलवार में ही राशन का वितरण कराया जाएगा जिससे आप सभी लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सप्लाई इंस्पेक्टर के इस आश्वासन पर कार्डधारकों ने अपना ज्ञापन उन्हे सौंपा ।







