SONBHADRA NEWS : खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी बने राम विशाल चौरसिया

खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी बने राम विशाल चौरसिया 

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : उ०प्र० शासन, ग्राम्य विकास अनुभाग -1, के कार्यालय लखनऊ द्वारा जनपद में तैनात 3 खण्ड विकास अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जनपद में होने पर जिलाधिकारी सोनभद्र के अनुमोदन पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शनिवार को 4 खण्ड विकास अधिकारियों/संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी का स्थानांतरण/अतरिक्त प्रभार दिया गया जिसमे हेमंत कुमार सिंह जो की वर्तमान में म्योरपुर ब्लाक में तैनात है उन्हे विकास खण्ड म्योरपुर के साथ विकास खण्ड बभनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया । राम विशाल चौरसिया नवनियुक्त को विकास खण्ड दुद्धी में तैनात किया गया। अजीत कुमार यादव को विकास खण्ड चतरा में तैनात किया गया और उन्हें विकास खंड चतरा के साथ विकास खण्ड करमा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया ।गुरुशरण श्रीवास्तव, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी जो वर्तमान में संबद्ध विकास खण्ड करमा से नवीन तैनाती घोरावल किया गया और उन्हें कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) का अतिरिक्त प्रभार उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा संपादित किया जाएगा ।


विकास खण्ड कोन व चोपन के लेखाकार का हुआ स्थानांतरण 

सोनभद्र : जिलाधिकारी सोनभद्र के अनुमोदन में मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने विकास खण्ड कोन के लेखाकार रमाशंकर देव पांडेय को विकास खण्ड चोपन तथा विकास खण्ड चोपन के लेखाकार चंद्रकांत द्रिवेदी को विकास खण्ड कोन में स्थानांतरण किया गया ।