SONBHADRA NEWS : सोनभद्र में कलयुगी पुत्र ने संपत्ति को लेकर पिता की फावड़े से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में कलयुगी पुत्र ने संपत्ति को लेकर पिता की फावड़े से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार की रात्रि एक अधेड़ किसान की निर्मम हत्या कर दी गई । सूचना पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी ने रात्रि में ही घटना स्थल का मुआयना किया , जांच में पहली पत्नी से जन्मे पुत्र सुरेश खरवार ने ही संपत्ति को लेकर अपने 46 वर्षीय पिता वैजनाथ खरवार की फावड़ा से निर्मम हत्या कर दी ।पुलिस ने बताया कि मृतक ने चार शादियां की थी पहली पत्नी से दो पुत्र व एक पुत्र है । पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद मृतक वैजनाथ ने बारी बारी से दो शादियां की दोनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गयी। करीब सात माह पूर्व उसने चौथी शादी की थी , चौथी पत्नी दुर्गावती गुरुवार की रात्रि मृतक की जमीन अपने नाम करने की बात कह रही थी वैजनाथ अपनी पत्नी के नाम ना कर दे ,इसी को लेकर मृतक का पुत्र सुरेश विचलित हो उठा ,पिता कही जमीन उसके सौतेली माँ के नाम ना कर दे इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने पिता की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी । शुक्रवार की दोपहर घटना स्थल पहुँचे सोनभद्र के एडिशनल एसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली । बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।